Hathras News: घर में घुसकर मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
Hathras News: घर में घुसकर मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा दर्जघर में घुसकर मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा दर्जघर में घुसकर मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Hathras News: सादाबाद। थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव टीकैत में इंस्टाग्राम पर एक युवती को कथित रूप से परेशान करने का विरोध करना उसके मामा को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर चार लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव टीकैत निवासी देवेन्द्र पुत्र महेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी भांजी को गांव का ही युवक गिरेन्द्र इंस्टाग्राम पर परेशान कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर उसने 16 जुलाई को गिरेन्द्र के पिता रामस्वरूप से शिकायत की।
आरोप है कि शिकायत करने पर रामस्वरूप ने अपने बेटे का पक्ष लेते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद रामस्वरूप, तुलाराम, गिरेन्द्र और लोकेश लाठी-डंडों के साथ उसके घर पहुंचे और घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट आई। जाते समय आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना सादाबाद पुलिस ने गिरेन्द्र, लोकेश, रामस्वरूप और तुलाराम, सभी निवासी गांव टीकैत (बिसावर), के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


