Hathras News: झोलाछाप से इंजेक्शन लगवाने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, मौत
Hathras News: दर्द के इलाज के लिए युवक को झोलाछाप के पास ले गए थे परिजन - पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा - कोतवाली चंदपा क्षेत्र के चिंता की गढ़ी का मामला हाथ

Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चिंता की गढ़ी में झोलाछाप से इंजेक्शन लगवाने के बाद युवक की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इलाज का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोनू 30 पुत्र किशन लाल निवासी चिंता की गढ़ी थाना चंदपा मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार की तड़के उसे पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे उपचार के लिए पड़ोसी गांव के एक झोलाछाप के पास लेकर गए गए। मृतक के चाचा चंद्रपाल का आरोप है कि झोलाछाप ने सोनू को तीन इंजेक्शन लगाए। इसके बाद उसे घर ले जाने के लिए बोल दिया। परिजन सोनू को घर लेकर आ गए। चंद्रपाल का कहना है कि थोड़ी देर बाद सोनू का गला बंद होने लगा और मुंह से झाग आने लगे। इस परिजन उसे आनन-फानन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर गांव आ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आठ दिन पहले ही हुआ था बेटे का जन्म-
मृतक सोनू की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी। आठ दिन पूर्व ही उसकी पत्नी भारती ने बेटे को जन्म दिया था। यह उनका पहला ही बच्चा है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


