गाली देने से मना करने पर घर में घुसकर पीटा, फायरिंग कर भागे हमलावर
Hathras News - - कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गढ़ी पत्ती बनारसी का मामला, पीड़ित के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

हाथरस। थाना चंदपा के गांव गढी पत्ती बनारसी में फोन पर गाली देने से मना करने पर चार चार आोपियों ने घर में घुसकर एक युवक को लाठी-डंडों और रॉड से से पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायरिंग करते भाग गए। पीड़ित के पिता ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। गढी पत्ती बनारसी निवासी तेजवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि 11 अप्रैल की रात गांव का ही विष्णु उनके दरवाजे के सामने खड़ी बुग्गी पर बैठकर फोन पर किसी व्यक्ति से गाली-गलौज कर रहा था। इस पर तेजवीर के बेटे देवेश ने उसे टोका और कहा कि यहां पर हमारी बहन-बेटियां हैं।
इसलिए यहां गाली देकर बात मत करो। इसी बात से नाराज होकर विष्णु, उसका भाई श्यामू और दो अज्ञात लोग तेजवीर के कमरे में घुस आए। चारों ने देवेश को घेर लिया और मारना-पीटना शुरू कर दिया। देवेश के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग मौके की पहुंचे। खुद को घिरता देख आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


