
डॉक्टर पर युवक को गोली मारने का आरोप
संक्षेप: Hathras News - क्षेत्र के गांव नगरिया में एक युवक पिस्टन से गोली लगने से घायल हो गया। उसके परिजनों ने उसे आगरा में इलाज के लिए ले जाया, जहां ऑपरेशन कर गोली निकाली गई। युवक के पिता ने चिकित्सक पर जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सहपऊ, संवाददाता। क्षेत्र के गांव नगरिया में पिस्टन से गोली चलने से युवक घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए, जहां उसका ऑपरेशन कर गोली को निकाला गया। उसकी तबियत में सुधार होने पर परिजन उसे लेकर कोतवाली लाए। पीड़ित के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। गांव नगरिया सुरेश चन्द्र ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पुत्र रोहित कुमार गांव में एक चिकित्सक के यहां पर सहायक का काम करता है। 07 अक्तूबर को जब उसका पुत्र उसके यहां पर काम कर रहा था तो चिकित्सक ने जान मारने की नीयत से उसे पिस्टन से गोली मार दी।

गोली मारने के बाद वह उसके पुत्र को लेकर आगरा चला गया और उसे फोन पर बताया कि उसके पुत्र के साथ दुर्घटना हो गई है। उसकी मां जब उसके घर पहुंची तो चिकित्सक के परिजन फर्श से उसके पुत्र का गिरा खून साफ कर रहे थे। इसके बाद वह आगरा पहुंचे तो चिकित्सक उसे अस्पताल में भर्ती कराकर गायब हो गया। उन्होंने अपने पुत्र का उपचार कराया। गोली उसकी आंत में लगी थी। उसका यह भी आरोप है कि उसने 30 अक्तूबर को कोतवाली में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस उसे रोज कल की आने के कहकर टालमटोल कर रही है। इस संबंध में सीओ सादाबाद अमित पाठक का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। अब इस मामले की पूरी तरह से जांच कराई जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। …

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




