पशुओं के घेर में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
संक्षेप: Hathras News - पशुओं के घेर में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव पशुओं के घेर में पेड़ पर लटका मिला युवक का शवपशुओं के घेर में पेड़ पर लटका मिला युवक का शवपशुओं के

- यहां पर डॉक्टर ने उसे किया मृत घोषित तो परिजन शव लेकर चले गए घर हाथरस, संवाददाता। इगलास के गांव गंगागढ़ी में पशुओं के घेर में पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। थाना मुरसान की सीमा से सटे जनपद अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव गंगागढ़ी निवासी 36 वर्षीय श्यामबाबू पुत्र शंकर लाल घर पर अकेला रहता था। बुधवार की सुबह वह घेर पर पशुओं को चारा डाल रहा था। इसी दौरान वहां पर दूधिया आया।
दूधिया श्यामबाबू से यह कहकर चला गया कि थोड़ी देर में आता हूं, कुछ देर बाद जब दूधिया वहां पर लौटा तो उसने श्यामबाबू को घेर में मौजूद नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका देखा, उसके शोर मचाने पर गांव के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। फंदे से नीचे उतार कर युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। यहां पर उसके परिवार व गांव के लोग भी पहुंच गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




