काम के बहाने घर से बुलाकर युवक से मारपीट , अस्पताल में भर्ती

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - काम के बहाने घर से बुलाकर युवक से मारपीट , अस्पताल में भर्ती काम के बहाने घर से बुलाकर युवक से मारपीट , अस्पताल में भर्ती काम के बहाने घर से बुलाकर

काम के बहाने घर से बुलाकर युवक  से मारपीट , अस्पताल में भर्ती

काम के बहाने घर से बुलाकर युवक से मारपीट , अस्पताल में भर्ती -(A) काम के बहाने घर से बुलाकर युवक से मारपीट , अस्पताल में भर्तीसासनी। क्षेत्र के गांव लड़ोटा में एक युवक को काम के बहाने घर से बुलाकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित राजेश कुमार की पत्नी श्यामा ने पुलिस को गई तहरीर देते हुए कहा कि बीते 14 अप्रैल की शाम उनके पति को गांव के ही कुछ लोग काम कराने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि शिव नारायण, नौम सिंह, मुकेश और सतीश ने मिलकर राजेश के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही पीड़ित को गंभीर हालत में गाड़ी में डालकर रात के करीब साढ़े नौ बजे बागला अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि राजेश को करीब 12 से 13 घंटे बाद होश आया, जिसके बाद परिजनों को इस घटना की पूरी जानकारी दी।पीड़ित की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना हैं कि घटना की तहरीर मिल गईं हैं जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है।----

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।