पेट दर्द व उल्टी से पीड़ित महिला की उपचार के दौरान मौत
Hathras News - सिकंदराराऊ में एक महिला, विनीता, पेट में दर्द और उल्टी के इलाज के लिए सोमवार को अस्पताल आई थी, लेकिन उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में ले जाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनीता के पति ने बताया कि इलाज के दौरान उसकी तबियत बिगड़ गई।

सिकंदराराऊ। हाथरस रोड स्थित प्राइवेट में सोमवार की दोपहर अस्पताल में पेट में दर्द उल्टी होने को लेकर उपचार के लिए आई महिला की मौत हो गयी। मृतका को परिजन सीएचसी ले गये जंहा मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सीएचसी पहुंच गई और मामले की जानकारी की। जानकारी के अनुसार विनीता 32 वर्ष पत्नी अशोक कुमार निवासी गांव चमनपुरा कचौरा के पेट में दर्द व उल्टी हो रही थी। इसको लेकर उपचार के लिए परिजन हाथरस रोड स्थित एक चिकित्सक के यह॔ लेकर आए। मृतका के पति ने बताया कि इलाज के दौरान विनीता की मौत हो गयी।
उसके बाद शव को एंबुलेंस में रखकर सीएचसी भेज दिया। जहां मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


