
भाभी से हैं पति के अवैध संबंध, विरोध करने पर मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला
Hathras News - भाभी से हैं पति के अवैध संबंध, विरोध करने पर मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला भाभी से हैं पति के अवैध संबंध, विरोध करने पर मारपीट कर विवाहिता को घ
भाभी से हैं पति के अवैध संबंध, विरोध करने पर मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला -(A) भाभी से हैं पति के अवैध संबंध, विरोध करने पर मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला - कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ला निवासी पति व ससुराल के लोगों पर लगाया आरोप हाथरस। भाभी से पति के अवैध संबंध है। विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट कर करता है। यह आरोप कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ला निवासी पति व ससुराल के लोगों पर लगाया है।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ करीब 15 साल पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति व ससुराल के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति के अपनी भाभी के साथ अवैध सम्बन्ध हैं। इस बात का विवाहिता विरोध करती है तो उसे बुरी तरह से मारता पीटता है। विवाहिता का आरोप है कि सास, ननद, देवर, जेठ, जेठानी सब लोग आये दिन बहुत परेशान करते हैं। धमकी देते है कि अगर तूने या फिर तेरे मायके वालों ने किसी प्रकार की कोई कार्यवाही करने की कोशिश करी तो तुझे और मेरे मायके वालों को मार देंगे। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




