Hathras News: बारिश थमी तो सुबह से शाम तक गर्मी-उमस ने किया लोगों को बेहाल

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

Hathras News: मौसम का मिजाज:बारिश थमी तो सुबह से शाम तक गर्मी-उमस ने किया लोगों को बेहाल बारिश थमी तो सुबह से शाम तक गर्मी-उमस ने किया लोगों को बेहाल बारिश थमी तो स

Hathras News: बारिश थमी तो सुबह से शाम तक गर्मी-उमस ने किया लोगों को बेहाल

Hathras News: हाथरस। बीते दो दिन से जारी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला शुक्रवार को थम गया। बारिश थमने के साथ ही गर्मी के तेवर तल्ख नजर आए। सुबह से शाम तक गर्मी और उमस की वजह से लोग बेहाल दिखाई दिए। चुभनभरी गर्मी ने दोपहर में लोगों को खासा परेशान किया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश का सिलसिला

बीते दो दिन से जिले में रुक-रुककर बारिश हो रही थी। कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश का 30 घंटे से अधिक सिलसिला जारी रहा था। लगातार हुई बारिश ने पारा काफी नीचे लुढ़क गया था और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। ठंडी हवाओं के चलने से मौसम काफी सुहाना बन गया था। इससे लोगों को गर्मी और उमस के सितम से काफी राहत मिली थी। मौसम ने इस कदर करवट बदल ली थी, रात में लोगों को एसी और कूलर तक बंद करने पड़ गए थे। सोने के लिए लोगों को चादर और कंबल तक सहारा लेना पड़ा था।

गर्मी की वापसी

लेकिन शुक्रवार को सुबह से ही मौसम साफ दिखाई दिया और धूप खिली। धूप खिलने के साथ ही गर्मी और उमस के तेवर काफी ज्यादा तल्ख नजर आए। जिसके चलते सुबह से ही लोग पसीनों में डूबे रहे। दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस का सितम और बढ़ गया। दोपहर में हर कोई बस गर्मी से राहत की जुगत में लगा रहा। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना स्कूली बच्चों को करना पड़ा। दोपहर में जब स्कूलों की छुट्टी हुई तो बच्चे स्कूली वाहनों में गर्मी और उमस से बेहाल दिखाई दिए। शाम ढलने के बाद भी लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। मौसम जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम फिर से करवट बदलेगा और बारिश होने के पूरे आसार हैं।

---

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

हाथरस में हाल के मौसम की स्थिति कैसे थी?
हाल के मौसम में हाथरस में बारिश का सिलसिला जारी था, लेकिन शुक्रवार को बारिश थमने के बाद गर्मी और उमस की स्थिति बन गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।