Weather Fluctuations Sun and Clouds Keep Residents Uncomfortable with Humidity कभी धूप तो कभी छाए रहे बादल, उमस ने किया परेशान, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsWeather Fluctuations Sun and Clouds Keep Residents Uncomfortable with Humidity

कभी धूप तो कभी छाए रहे बादल, उमस ने किया परेशान

Hathras News - फोटो:22-शहर के तालाब चौराह स्थित ओवरब्रिज पर सोमवार की दोपहर को धूप से बचने के लिए गमछा सिर पर ढककर जाते छात्र।कभी धूप तो कभी छाए रहे बादल, उमस ने किय

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसTue, 12 Aug 2025 12:28 AM
share Share
Follow Us on
कभी धूप तो कभी छाए रहे बादल, उमस ने किया परेशान

कभी धूप तो कभी छाए रहे बादल, उमस ने किया परेशान -(A) कभी धूप तो कभी छाए रहे बादल, उमस ने किया परेशान -सोमवार को भी पूरे दिन मौसम की लुका-छिपी बनी रही। -अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। हाथरस। बीते कई दिनों से चल रहा मौसम की लुका छिपी का खेल सोमवार को भी जारी रहा। कभी आसमान में बारिश के बादल लदे खड़े रहे तो कभी धूप निकलने से गर्मी के तेवर तल्ख हो गए। दोपहर में गर्मी और उमस की वजह से लोग खासे परेशान रहे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज खराब दिखा। आसमान में बारिश के बादल लदे खड़े रहे। इससे बारिश होने के आसार बने रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर में धूप खिलने की वजह से गर्मी के तेवर काफी ज्यादा तल्ख नजर आए। इससे गर्मी और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। दोपहर में धूप और उमस की वजह से लोग खासे परेशान रहे। हर कोई गर्मी और उमस से बचाव को लेकर जुगत करते रहे। महिला और युवतियां धूप से बचाव को लेकर दुपट्टे से चेहरा ढककर और हाथ में छाता ले जाते हुए दिखाई दी। युवा गमछा से सिर ढककर जाते हुए दिखे। गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए लोग एसी, कूलर और पंखे के सहारे बने रहे, लेकिन इसके बाद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली। लेकिन शाम को एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली। ठंडी हवाओं के चलने से मौसम काफी खुशनुमा हो गया। इससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। ---

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।