खिलखिलाकर निकली धूप से ठंड के तेवर पड़े नरम

Jan 21, 2026 12:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

Hathras News - मौसम: खिलखिलाकर निकली धूप से ठंड के तेवर पड़े नरम खिलखिलाकर निकली धूप से ठंड के तेवर पड़े नरम खिलखिलाकर निकली धूप से ठंड के तेवर पड़े नरम खिलखिलाकर नि

खिलखिलाकर निकली धूप से ठंड के तेवर पड़े नरम

हाथरस। जनवरी महीने में मौसम में चल रहा उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कभी कोहरे की दस्तक के साथ ही गलन भरी ठंड लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है तो कभी दिन में चटकदार तेज धूप खिलने से सर्दी के तेवर नर्म पड़ते दिख रहे हैं और लोगों को ठंउ से मामूली राहत मिलती दिख रही है। मंगलवार को भी मौसम साफ रहा और धूप खिलने से दिनचर्या सामान्य रही। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से धूप निकलने से सर्दी से तो राहत मिल ही रही है साथ ही रुके पड़े कार्यों को भी लोग अंजाम देने लगे हैं।

बाजारों में भी रौनक छाने लगी है। जल्द ही सहालगी सीजन शुरू होने जा रहा है। दुकानदारों बिक्री के लिए सामान स्टॉक कर रहे हैं। साफ हो रहे मौसम से बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। खरीदारी से दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन सुबह-शाम सर्द हवाओं के चलने से गलन लोगों की कंपकंपी छुड़ाए रही। हालांकि दिन में धूप निकलने से तापमान में भी वृद्धि हुई है। धूप ने सर्दी से राहत दी और पांच बजे तक धूप रही और फिर शाम को गलन भरी सर्दी हो गई। इसके अलावा शहर के बाजार इलाके में भी चहल-पहल बढ़ गई। बाजार इलाके में दुकानों से लेकर शोरूमों तक भीड़ दिखी। व्यापारियों का कहना है कि जब से मौसम साफ हुआ है, तब से पार में भी सुधार हुआ है। बता दें कि धूप से राहत जरूर मिल गई लेकिन शीतलहर के चलते सर्दी का सितम जस का तस बना हुआ है। मौसम जानकारों के मुताबिक अभी अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार बना रहेगा और मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा। कोहरे की दस्तक के साथ ही हल्की बूंदाबांदी और बारिश के आसार बने रहेंगे। अगर ऐसे में बारिश हो जाती है तो निश्चित ही लोगों को सर्दी सितम का लोगों को एक बार फिर से सामना करना होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;