ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हाथरसबीस दिन बाद भी दूर नहीं हुआ पानी का संकट

बीस दिन बाद भी दूर नहीं हुआ पानी का संकट

शहर के अलीगढ़ रोड सहित कई इलाकों में तीन सप्ताह बाद भी पेयजल संकट बना हुआ है। नगर पालिका तीन सप्ताह बाद भी टूटी हुई पानी की पाइप लाइन सही नहीं करा पाई...

बीस दिन बाद भी दूर नहीं हुआ पानी का संकट
हिन्दुस्तान टीम,हाथरसMon, 16 Jul 2018 12:22 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर के अलीगढ़ रोड सहित कई इलाकों में तीन सप्ताह बाद भी पेयजल संकट बना हुआ है। नगर पालिका तीन सप्ताह बाद भी टूटी हुई पानी की पाइप लाइन सही नहीं करा पाई है। जिसके चलते यह समस्या बनी हुई है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में नगर पालिका के खिलाफ आक्रोश है। तीन सप्ताह पूर्व अलीगढ़ रोड स्थित गांधी पार्क तिराहे पर एक मोबाइल कंपनी ने खुदाई के दौरान नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे अलीगढ़ रोड, नवल नगर, रमनपुर, लेबर कॉलोनी, चित्रगुप्त नगर सहित कई इलाकों में पेयजल संकट की समस्या पैदा हो गई। लोगों को दूर-दराज लगे हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। सुबह से ही लोग पानी भरने में जुट जाते हैं। हालांकि नगर पालिका द्वारा वहां लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए पानी का टैंकर खड़ा करा रखा है। जिससे लोग जरुरत के अनुसार वहां से पानी भर सकें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें