विपुल ने अर्थशास्त्र में हासिल किया स्वर्ण पदक
Hathras News - दिल्ली में दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करता विपुल सिंह संशोधित--विपुल ने अर्थशास्त्र में हासिल स्वर्ण पदकसंशोधित--विपुल ने अर्थशास्त्र में हासि

हाथरस। विपुल सिंह ने इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स में अर्थशास्त्र विषय में स्वर्ण पदक हासिल किया है। विश्व विद्यालय के वाइस चांसलर व दिल्ली के उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू व उप राष्ट्रपति सीपी राधारमन ने इस पदक ने नवाजा है। विपुल सिंह शुरु से ही पढ़ने में होशियार है। अब उन्होंने इग्नू से बीए आर्नस अर्थशास्त्र में स्वर्ण पदक हासिल किया है। विपुल सिंह के पिता एसपी सिंह हाथरस जनपद के कई थानों में प्रभारी रह चुके है। कई साल पहले वह निरीक्षक के पद से सेवानिवृत हुए है। विपुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और मां अवेधश यादव को दिया है।
एसपी सिंह वर्तमान में मथुरा की अशोक सिटी में अपने परिवार के साथ है। सोमवार को बागला कालेज के प्राचार्य डॉ महावीर सिंह छौकर ने छात्र विपुल सिंह को बुलाया। छात्र का सम्मान किया। विपुल की इस कायमाबी को लेकर परिजनों में खुशी की लहर है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


