होटल संचालक को पूर्व में भी जारी हुआ था नोटिस, नहीं दिया था जवाब

Jan 29, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

Hathras News - फालोअप: होटल संचालक को पूर्व में भी जारी हुआ था नोटिस, नहीं दिया था जवाब होटल संचालक को पूर्व में भी जारी हुआ था नोटिस, नहीं दिया था जवाब होटल संचाल

होटल संचालक को पूर्व में भी जारी हुआ था नोटिस, नहीं दिया था जवाब

हाथरस। शहर के इगलास रोड मधुगढ़ी स्थित एक होटल के कारीगार का थूक लगाकर रोटी सेंकने का वीडियो वायरल हुए होटल के संचालक को पूर्व में भी खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया था, लेकिन आरोप है कि एफडीए द्वारा दिए गए नोटिस का होटल संचालक द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया था। सोमवार को शहर के इगलास रोड मधुगढ़ी स्थित बादशाह होटल के कारीगर का थूक लगाकर रोटी सेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। वीडियो सामने आने के कोतवाली सदर पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपी को कारीगर को खिरफ्तार कर लिया था। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम भी होटल पहुंची थी।

टीम द्वारा होटल संचालक लग से होटल संचालित किए जाने को लेकर लाइसेंस, स्टाफ और साफ-सफाई को लेकर निरीक्षण किया था। कमी पाए जाने पर एफडीए ने होटल का लाइसेंस सस्पेंड करते हुए होटल संचालक को साफ-सफाई किए जाने को लेकर नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए थे। यह पहला मामला नहीं है जब बादशाह होटल को खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी किया है। इससे पहले भी बादशाह होटल के संचालक को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन आरोप है कि होटल संचालक द्वारा नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया था। नोटिस का जवाब दिए बिना ही होटल का धड़ल्ले से संचालन हो रहा था। वर्जन:: मधुगढ़ी स्थित बादशाह होटल का लाइसेंस निरस्त करते हुए गंदगी मिलने पर नोटिस जारी कर साफ-सफाई के सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बादशाह होटल के संचालक को पूर्व में भी कमी पाए जाने पर नोटिस दिया गया था, लेकिन संचालक द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया था। ----रणधीर सिंह, सहायक आयुक्त टू, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;