महिला से गाली गलौज के बाद मारपीट-पथराव
Hathras News - महिला से गाली गलौज के बाद मारपीट-पथराव शौच जा रही महिला से गलौज के बाद मारपीट-पथरावशौच जा रही महिला से गलौज के बाद मारपीट-पथरावशौच जा रही महिला से गलौ

हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव महौ में शुक्रवार को शौच के लिए जा रही महिला के लिए रास्ता न देने पर दो पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। छत से एक युवक ने जमकर ईंट फेंकी। सोशल मीडिया पर पथराव किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। शुक्रवार सुबह गांव महौ में एक महिला राजकुमारी पत्नी हरिओम कुमार शौच के लिए जा रही थी। दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने उसे देखकर कथित तौर पर गाली-गलौज की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।
मारपीट के बाद एक युवक ने छत से ईंटों के जरिए पथराव कर दिया। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना इलाका पुलिस को दी गई,सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। मारपीट और पथराव का वीडियो इस दौरान किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता राजकुमारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि एक परिवार के दो पक्षों में मामूली बात पर झगड़ा हो गया था। एक युवक ने छत से एक दो ईंट फेंक दी। तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




