शराब पीने के लिए पानी देने से मना करने पर की मारपीट

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - शराब पीने के लिए पानी देने से मना करने पर की मारपीट शराब पीने के लिए पानी देने से मना करने पर की मारपीट शराब पीने के लिए पानी देने से मना करने पर की म

शराब पीने के लिए पानी देने से मना करने पर की मारपीट

शराब पीने के लिए पानी देने से मना करने पर की मारपीट -(A) शराब पीने के लिए पानी देने से मना करने पर की मारपीटसहपऊ । क्षेत्र के गांव फतेहउल्लापुर निवासी सर्वेश देव पत्नी हेतराम सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि बुधवार रात गांव में एक लड़की की बरात आई थी। उसमें कुछ बराती उनके घर पर आए उस समय उसके घर पर वह एवं उसकी पुत्री ही ​थीं । उन्होंने उनसे शराब पीने के लिए पानी मांगा । उन्होंने उनको शराब पीने के ​​​लिए पानी देने से मना कर दिया और साथ ही किसी दूसरी जगह शराब पीने के ​लिए कहा ।

बरात विदा होने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जिनके यहां पर बरात आई थी ।उनके घर से पांच व्य​क्ति हाथों में डंडे लेकर आए और उनसे गालियां देते हुए मारपीट की । कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।---

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।