दूसरे दिन 2653 परीक्षार्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती की परीक्षा
दूसरे दिन 2653 परीक्षार्थियों ने पुलिस भर्ती की परीक्षादूसरे दिन 2653 परीक्षार्थियों ने पुलिस भर्ती की परीक्षादूसरे दिन 2653 परीक्षार्थियों ने पुलिस भ

हाथरस: जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर चल रही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से निपटी। डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर परीक्षा की सुचिता को परखा। दूसरे दिन दोनों पालियों में कुल 2653 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान डीएम अतुल वत्स एवं एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों में चल रही परीक्षा गतिविधियों की निगरानी की।
उन्होंने परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, छायादार प्रतीक्षा स्थल (शेड), बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही प्रत्येक केन्द्र पर मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित की गई है, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में परीक्षार्थियों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके। डीएम ने कहा कि पहले दिन की भांति दूसरे दिन भी परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित वातावरण में आयोजित की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों एवं उनके आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अभ्यर्थियों को सघन जांच एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने परीक्षा संचालन में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रथम पाली की परीक्षा 3712 परीक्षार्थी उपस्थित रहे,जबकि 1328 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 3715 परीक्षार्थी उपस्थित रहे,जबकि 1325 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


