लेखपालों ने भूलेख कार्यालय में जमा किए बस्ते
Hathras News - लेखपालों ने भूलेख कार्यालय में जमा किए बस्तेलेखपालों ने भूलेख कार्यालय में किए बस्तेलेखपालों ने भूलेख कार्यालय में किए बस्तेलेखपालों ने भूलेख कार्यालय

सासनी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, हाथरस जिला कार्यकारिणी के निर्देश पर तहसील सासनी के लेखपालों ने बुधवार को आंदोलन के प्रथम चरण के तहत अतिरिक्त क्षेत्रों के बस्ते भूलेख कार्यालय, तहसील में जमा कर दिए। संघ के पत्र संख्या-12/2026 दिनांक 13 अप्रैल 2026 के क्रम में यह कार्रवाई की गई। लेखपालों का कहना है कि उनकी संवर्गीय समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि आंदोलन के तहत अर्जित क्षेत्रों के बस्ते जमा कर दिए गए हैं। इस दौरान लेखपालों ने कहा कि इस कदम से यदि आमजन के कार्यों में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
बस्ता जमा करने के दौरान तहसील अध्यक्ष अरविन्द सैंगर, जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी, बहलावीर सिंह, मोहसीन खान, विवेक वार्ष्णेय, सचिन पुंडीर, धर्मवीर चौधरी, संचिता शर्मा, कुसुम राठी एवं कु. वर्षा सहित अन्य लेखपाल उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


