
पंद्रह को दस से दो बजे तक तहसीलों पर धरना देंगे लेखपाल
Hathras News - समस्याओं के सम्बंध में तहसील समाधान दिवस के अवसर पर समस्त तहसीलों में मुख्यमंत्री योगी को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया था।
हाथरस। सरकार द्वारा अपनी लम्बित मांगों पर अमल नहीं होने के चलते उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रान्तीय बैठक में 5 पांच अक्टूबर में लिए गये निर्णय के क्रम में लेखपाल संघ पंद्रह नवंबर से धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने जा रहा है। संगठन का आरोप है कि पिछले 6 वर्षों में लेखपाल संवर्ग एवं संगठन की उपेक्षा और 9 वर्ष में सैकड़ों पत्राचार, वार्ताओं एवं अनेकों कार्यवृत्त के बाद भी लेखपाल संवर्ग की लम्बित मांग एवं समस्याओं पर ध्यान न दिये जाने के कारण आन्दोलन की स्थिति से अवगत आ पड़ी है। समस्याओं के सम्बंध में तहसील समाधान दिवस के अवसर पर समस्त तहसीलों में मुख्यमंत्री योगी को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया था जिसमें 15 नवंबर से आन्दोलन की सूचना भी दी गयी थी।

गत 6 वर्षों में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा एक बार भी आन्दोलन नहीं किया गया, अनुशासित रूप से अपने विभाग के कार्य के साथ अन्य विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं को सफल बनाया है। इसके बावजूद लेखपाल संवर्ग एवं संगठन की घोर उपेक्षा की गई। पिछले 6 वर्ष में 2016, 2017, 2018 व 2019 में संवर्ग की मांग एवं समस्याओं के समाधान के लिए परिषद एवं शासन स्तर पर बनी सहमति के कार्यवृत्त एवं परिषद की विभिन्न संस्तुतियों पर गत 6 वर्षों में कोई परिणाम प्राप्त नहीं हुआ और न ही शासन एवं परिषद स्तर पर गम्भीरता से विचार किया गया। इसलिए एक नवम्बर को प्रदेश व्यापी ज्ञापन एवं सात नवम्बर को प्रेषित पत्र में दिये गये कार्यकम के अनुसार 15 नवम्बर को प्रदेश की समस्त तहसीलों में तहसील समाधान दिवस के अवसर पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक धरना देकर तहसील दिवस प्रभारी को ज्ञापन दिया जायेगा। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान न होने की स्थिति में अतिरिक्त क्षेत्र छोड़ने, कार्य बहिष्कार, सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद के आवास पर प्रदर्शन, राजस्व परिषद एवं विधान सभा पर प्रदर्शन व आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




