मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की प्रगति की हुई समीक्षा

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की प्रगति की हुई समीक्षा

संक्षेप:

Hathras News - हाथरस में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में युवा उद्यमी विकास अभियान की बैठक हुई। योजना का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित करना और रोजगार सृजन करना है। योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का ऋण और 10 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बैंकों की प्रगति की समीक्षा की और लापरवाह बैंकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

Dec 11, 2025 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

हाथरस। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनांतर्गत समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों, जिला समन्वयक,शाखा प्रबंधकों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना उत्तर प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है। योजना का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को गति प्रदान करते हुए उद्योगों को प्रोत्साहित करना तथा अधिक से अधिक रोजगार सृजित करना है। इस योजना में 5 लाख रूपये तक ऋण जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से बैंकों द्वारा वितरित किए जायेंगे। उक्त योजना में मुख्य रूप से 10 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी, जो व्याज मुक्त योजना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिलाधिकारी ने आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत बैंकों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की, जिसमें कई बैंकों की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और उपायुक्त उद्योग को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन बैंकों का प्रदर्शन लगातार कमजोर है, उनके विरुद्ध उच्चाधिकारियों को कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया जाए, ताकि योजना के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित करते हुए कहा कि पात्र लाभार्थियों के आवेदन कराकर जनपद के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की जाए। बैंक स्तर पर लम्बित आवेदनों पर उन्होंने एलडीएम तथा उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि बैंकवार टीम लगाकर समस्या का समाधान कराना सुनिश्चित करें। जिन बैंकों द्वारा योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरती जा रही है, उन बैंकों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। अधिक संख्या में निरस्त आवेदनों पर जिलाधिकारी द्वारा लीड बैंक मैनेजर को निरस्त किये गये आवेदनों की जांच कराते हुए कारण सहित आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समस्त बैंकों के उपस्थित प्रतिनिधियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, एल0डी0एम0, बैंकर्स आदि उपस्थित रहे। ---