एनएचएम कर्मियों ने मानदेय की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

फोटो:05-मानदेय की मांग को लेकर गुरुवार को शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में धरना देते संविदा स्वास्थ्यकर्मी। एनएचएम कर्मियों ने मानदेय की मांग को

एनएचएम कर्मियों ने मानदेय की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

हाथरस। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व मे आह्वान पर बकाया मानदेय की मांग को लेकर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार के बाद अब संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पूर्व चेतावनी के मुताबिक तीन दिन के कार्य बहिष्कार के बाद गुरुवार को शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल, जिल के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर बकाया मानदेय की मांग को लेकर धरना दिया। बकाया मानदेय की मांग को लेकर गुरुवार को बागला संयुक्त जिला अस्पताल और जिले के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर धरने पर बैठे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारियों को अभीतक मार्च एवं अप्रैल माह 2026 का मानदेय तक प्राप्त नहीं हुआ है, जिसके चलते कर्मचारियों एवं उन पर आश्रित परिवारजनों को काफी गम्भीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

संविदा कर्मचारियों की समस्या

वर्तमान समय में विद्यालयों का नया शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ हो चुका है, जिसके चलते कर्मचारियों को अपने बच्चों का शुल्क, पुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु धन की अत्यंत आवश्यकता है। किन्तु खेद का विषय है कि इस गम्भीर समस्या के प्रति अभी तक कोई अपेक्षित कार्यवाही प्रदर्शित नहीं हो रही है। उक्त परिस्थितियों में कर्मचारियों के समक्ष आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है, जिससे प्रदेश भर के कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।

धरना और कार्य बहिष्कार

संविदा कर्मचारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 18 से 20 मई तक कर्मचारियों द्वारा मानदेय की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। लेकिन 20 मई की शाम तक कर्मचारियों को बकाया मानदेय उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसके चलते कर्मचारियों में काफी गुस्सा है।

आगे की कार्रवाई

पूर्व कार्यक्रम के मुताबिक संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार और धरना शुरु कर दिया। गुरुवार को शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल, जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर संविदा कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार रखा और अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में सुबह से ही संविदा कर्मचारी धरने पर रहे। कर्मचारियों द्वारा मानदेय की मांग को लेकर धरना दिया। जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। हालांकि ओपीडी का समय समाप्त होने के साथ ही सभी कर्मचारी धरना स्थल से गायब हो गए। जब धरने पर बैठे कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शुक्रवार को फिर से धरना जमेगा और बकाया मानदेय जबतक नहीं मिल जाता है तबतक धरना इसी प्रकार ओपीडी समय तक जारी रहेगा।

वर्जन::

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के मानदेय को लेकर शासन से बजट प्राप्त हो गया है। एक से दो दिन में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का बकाया मानदेय उनके खाते में भेज दिया जाएगा। गुरुवार को कहीं भी किसी प्रकार से कार्य बहिष्कार की कोई जानकारी नहीं है। सभी कर्मचारियों ने अपना कार्य किया है। अगर कहीं कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन हुआ है तो इस बारे में जानकारी कर उच्चधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

-डॉ. राजीव रॉय, मुख्य चिकित्सा, अधिकारी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना क्यों दिया?
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया मानदेय की मांग को लेकर धरना दिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।