हाईस्कूल में 20 तो इंटरमीडिएट में 109 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर
Hathras News - बोर्ड परीक्षा: हाईस्कूल में 20 तो इंटरमीडिएट में 109 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर हाईस्कूल में 20 तो इंटरमीडिएट में 109 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर हाईस्कू

हाथरस। कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में आयोजित हो रही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा जारी हैं। शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल संस्कृत, कृषि अभियंत्रण और कृषि पशुपालन और दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट की आलेखन कला, प्राविधिक कला और रंजन कला विषय की परीक्षा का आयोजन हुआ। हाईस्कूल की परीक्षा में 20 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 109 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। 18 मार्च से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का शुभारंभ हुआ था।
जिले में इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 44,370 परीक्षा भाग ले रहे हैं। जिसमें हाईस्कूल में 22,162 और इंटरमीडिएट में 22,208 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की संस्कृत, कृषि अभियंत्रण और कृषि पशुपालन विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा संस्कृत 570 में 554 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबिक 16 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। कृषि अभियंत्रण में 110 परीक्षार्थियों में 109 उपस्थित और एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। कृषि पशुपालन में 69 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 66 उपस्थित रहे और तीन परीक्षार्थीर गैर हाजिर रहे। दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट कीर आलेखनन कला, प्राविधिक कला और रंजन कला की परीक्षा संपन्न हुई। आलेखन कला में 2370 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 2269 उपस्थित और 2269 अनुपस्थित रहे, प्राविधिक कला में 43 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें 36 उपस्थित और 07 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। रजन कला में 05 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 04 उपस्थित रहे और एक परीक्षार्थी गैर हाजिर रहा। ---
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



