बोर्ड परीक्षा को लेकर अफसरों ने परखी व्यवस्थाएं

Feb 14, 2026 10:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - पुलिस लाइन के ऑडिटोरियम में आयोजित हुई बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक बोर्ड परीक्षा को लेकर अफसरों परखी व्यवस्थाएंबोर्ड परीक्षा को लेकर अफसरों परखी व्यवस्

बोर्ड परीक्षा को लेकर अफसरों ने परखी व्यवस्थाएं

हाथरस। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा को कराने के लिए शनिवार को अफसरों ने मंथन किया। डीएम अतुल वत्स व एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा ने पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम में सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट्स और केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोपरि है। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। परीक्षार्थियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी कारणवश परीक्षार्थी ठीक ढंग से परीक्षा नहीं दे पाता है, तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक एवं वहां तैनात अधिकारियों की होगी।

उीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी परीक्षा केंद्र पर मानक के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं पाई जाती हैं, तो उस केंद्र को निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में किसी भी दशा में वह विद्यालय परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर नकल विहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर आदि मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। साथ ही प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण एवं संकलन, प्रवेश व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पर विशेष निगरानी पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिले में 21 संवेदनशील व 15 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं। 44370 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया कि परिषदीय परीक्षा वर्ष-2026 के अंतर्गत जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएँ दिनांक 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक दो पालियों में प्रथम पाली प्रातः 08:30 से 11:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 से 05:15 बजे तक संपन्न कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 99 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिन पर कुल 44,370 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इसमें हाईस्कूल के 22,162 तथा इंटरमीडिएट के 22,208 परीक्षार्थी शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।