Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsUnder 16 Cricket Tournament S Warriors and Paunia Sports Triumph in Key Matches
एस वारियर्स व पौनिया स्पोर्ट्स टाइंटस ने जीते अपने मुकाबले

एस वारियर्स व पौनिया स्पोर्ट्स टाइंटस ने जीते अपने मुकाबले

संक्षेप:

Hathras News - डीपीएस मैदान पर अश्वनी कुशवाह को मैन आफ द मैच का पुरस्कार देते हुए एस वारियर्स व पावना स्पोर्ट्स ने जीते अपने मुकाबलेएस वारियर्स व पावना स्पोर्ट्स ने

Dec 20, 2025 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस: शनिवार को डीपीएस हाथरस के मैदान पर चल रहे अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो अहम मुकाबले खेले गए। जिसमें एस वारियर्स व पौनिया स्पोर्ट्स टाइंटस की टीम को विजय श्री हासिल हुई। पहले मुकाबले में टॉस जीतकर एस वारियर्स के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में टीम चार विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। तरूण बधेल ने 62 व अंकित ने 18 रन बनाए। सनी व योगेन्द्र ने एक एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाथरस हरीकेंस की टीम 18.2 ओवर में 93 रन पर आलआउट हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

योगेन्द्र कुमार ने सबसे अधिक 26 रन बनाए। तरूण व वंश ने तीन-तीन विकेट लिए। आल राउंडर प्रदर्शन करने पर तरूण बधेल को मैन आफ द मैच से नबाजा गया। एम्पायरिंग की भूमिका विशाल वर्मा व राहुल कुमार ने की। दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पौनिया स्पोर्ट्स टाइंटस के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने पांच विकेट पर 157 रन बनाए। अश्वनी कुशवाह ने 40 और धैर्य शर्मा ने 47 रन बनाए। शिवपाल सिंह ने दो व चिराग ने एक विकेट लिया। पावना इग्लस की पूरी टीम 141 रन बनाकर आउट हो गई। हर्ष कौशिक ने 42 व मयंक अग्निहोत्री ने 35 रनों की पारी खेली। रवि ने तीन व अश्वनी कुशवाह ने दो विकेट लिए। आलराउंडर प्रदर्शन करने पर अश्वनी कुशवाह को मैन आफ द मैच चुना गया। एम्पायरिंग की भूमिका विकास शर्मा व विशाल वर्मा ने निभाई। मैच के दौरान डीपीएस के अजीत सक्सेना, कृष्णा कुमार, शेखर कश्यप, दीपक गुप्ता, राहुल कुमार, ललित कुमार आदि मौजूद रहे। ------ आज होने वाले मैच पहला मुकाबला धातक वारियर्स व पावना इग्लस के मध्य होगा। दूसरा मुकाबला एस वारियर्स व सिटी हॉक्स के मध्य होगा।