Hathras News: बड़ी कोठी बंदरबन से निकल जाएगी प्रभात फेरी शोभा यात्रा

हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News: ब्रह्मलीन पूज्य श्री रमेश बाबा का फाइल फोटो बड़ी कोठी बंदरबन से निकल प्रभात फेरी शोभा यात्राबड़ी कोठी बंदरबन से निकल प्रभात फेरी शोभा यात्राबड़ी कोठी

Hathras News: बड़ी कोठी बंदरबन से निकल जाएगी प्रभात फेरी शोभा यात्रा

Hathras News: हाथरस। ब्रज के विरक्त संत श्री रमेश बाबा महाराज जो ब्रज के ही नहीं, भारत के साथ पूरे विश्व के पूज्य संतों में से एक थे। मंगलवार को वह श्रीजी विग्रह में विलीन हो गए। बाबा श्री को भावांजलि अर्पित करने के लिए गुरुवार आठ अक्टूबर को सुबह सुबह छह बजे बजे बड़ी कोठी बंदरबन स्थित मंदिर श्री बांके बिहारी जी महाराज से एक भव्य नगर प्रभात फेरी संकीर्तन शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह बातें ब्रज बरसाना यात्रा मंडल की सादाबाद गेट स्थित हुई एक बैठक में अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहीं। उन्होंने बताया कि पूज्य दिवंगत सदगृस्थ संत मास्टर कैलाशचंद वार्ष्णेय के द्वारा आज से करीब 17 वर्ष पहले बाबा श्री के आशीर्वाद से ही मासिक बरसाना यात्रा आरंभ की थी।

जो आज भी उनके सुपुत्र जितेंद्र वार्ष्णेय व अन्य ब्रज बरसाना यात्रा मंडल परिकर के माध्यम से बरकरार है। उन्होंने बताया कि श्री रमेश बाबा महाराज की क्षति आपूर्तियां है, लेकिन वह हमारे बीच भले ही नहीं है मगर उनका आशीर्वाद हमारे साथ है। रोचक जैन ने बताया कि बाबा के बाबा के गोलक गमन के बाद उनको भावांजलि अर्पित करने के लिए। आठ अक्टूबर को नगर के सभी संकीर्तन मंडलों द्वारा भव्य प्रभात फेरी शोभायात्रा बांके बिहारी मंदिर बड़ी कोठी बंदरबन से निकल जाएगी। बैठक में सभी सनातनी और भक्त प्रेमी जनता से विनम्र अनुरोध किया गया कि प्रभात फेरी शोभायात्रा में पहुंचकर बाबा को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करें। बैठक में मुख्य रूप से योगेंद्र मोहन शर्मा, अमित गोयल, राधावल्लभ अग्रवाल, विकास अग्रवाल, आशीष जैन, मनोज वार्ष्णेय, राकेश शर्मा एडवोकेट, विजेंद्र दीक्षित एडवोकेट, संदीप महेश्वरी, पंकज वार्ष्णेय, अशोक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल,संजय दीक्षित एडवोकेट आदि रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहाथरसHathras News: बड़ी कोठी बंदरबन से निकल जाएगी प्रभात फेरी शोभा यात्रा