पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई
Hathras News - सहपऊ में कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 59वीं पुण्यतिथि मनाई गई, जहां उनके योगदान पर चर्चा हुई। वहीं, नगला भोलू में बौद्ध कथा का समापन श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। कथा व्यास पूजा गौतम ने भगवान बुद्ध के संदेशों पर प्रकाश डाला।

सहपऊ। कस्बा स्थित कांग्रेस कमेटी कार्यालय आजाद निवास पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 59वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में उनके छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नगराध्यक्ष वीरेंद्र जैसवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक थे। उन्होंने देश को जय जवान, जय किसान का नारा देकर किसानों और जवानों के सम्मान को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में देश ने कठिन परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय एकता दिखाई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में राजेन्द्र जैसवाल, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, मनीष जैसवाल , वाचाराम, शैतान सिंह माहौर आदि माजूद थे। ------------ बौद्ध कथा का हुआ समापन कथा व्यास का किया सम्मान। सहपऊ। क्षेत्र के गांव नगला भोलू में आयोजित बुद्ध कथा के अंतिम दिन कार्यक्रम का समापन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। इस अवसर पर साकेत चौधरी कथा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कथा व्यास पूजा गौतम का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा व्यास पूजा गौतम ने अपने प्रवचनों के माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन, करुणा, अहिंसा और सद्मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उपस्थित श्रोताओं ने कथा का ध्यानपूर्वक श्रवण किया और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों एवं ग्रामीणों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजन कराने की बात कही। क्षेत्र में कथा के सफल आयोजन को लेकर उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर बच्चू सिंह, कालीचरण, बेनीराम, प्रेम सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजय सिंह, रवि पचोरी,आदि लोग पंडाल में उपस्थित रहे
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


