जनगणना-2027: सादाबाद इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण, सुपरवाइजरों को दिए निर्देश
Hathras News - फोटो 33 सादाबाद इंटर कॉलेज में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के प्रशिक्षण के दौरान सुपरवाइजरों और प्रगणकों को निर्देश देते अधिकारी।जनगणना-2027: सादाबाद इंट

सादाबाद। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना को लेकर बुधवार को सादाबाद इंटर कॉलेज में सुपरवाइजरों और प्रगणकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में एसडीएम मनीष चौधरी और तहसीलदार हेमंत चौधरी ने प्रतिभागियों को प्रथम चरण के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी अधिकारियों ने बताया कि इस चरण में क्षेत्र के प्रत्येक मकान का सूचीकरण, मकानों की संख्या, निर्माण की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं का सही रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रगणकों को घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करने और निर्धारित प्रारूप में दर्ज करने के निर्देश दिए गए।एसडीएम ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार होती है, इसलिए सभी कर्मचारी जिम्मेदारी से कार्य करें।
तहसीलदार ने सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों के कार्य की नियमित निगरानी करें और त्रुटियों से बचें।प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, डेटा दर्ज करने की विधि और सर्वे के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में भी जानकारी दी गई। अंत में अधिकारियों ने सभी से निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


