अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Hathras News - सादाबाद में सोमवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। 30 वर्षीय नीरज कुमार की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। नीरज को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घटना में 35 वर्षीय बंटी की भी चोटों के बाद मौत हुई, जिससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।

सादाबाद। सादाबाद-मथुरा मार्ग पर सोमवार रात हुए एक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। महावीर गली सलेमपुर रोड सादाबाद निवासी 30 वर्षीय नीरज कुमार उर्फ गामा पुत्र नारायण सिंह पिछले लगभग चार माह से अपनी ससुराल में रह रहा था। सोमवार की रात वह बाइक से ससुराल से सादाबाद लौट रहा था। सादाबाद शीतगृह के सामने पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नीरज सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया।
जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौतसादाबाद। मथुरा-सादाबाद मार्ग पर 14 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की सात दिन बाद मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बिसावर निवासी 35 वर्षीय बंटी पुत्र भिक्की सिंह आगरा के एक अस्पताल में उपचाररत थे। जहां मंगलवार तड़के उनकी मृत्यु हो गई। मृतक बंटी अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को बिलखता हुआ छोड़ गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


