Hathras News: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार होटल कर्मचारी को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News: कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के नौगांव बंबा के पास की घटना - पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सादाबाद, संवाददाता। मथुरा से ड्यूटी कर लौट रहे बाइक सवार ह

Hathras News: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार होटल कर्मचारी को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Hathras News: सादाबाद, संवाददाता। मथुरा से ड्यूटी कर लौट रहे बाइक सवार होटल कर्मचारी को कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के नौगांव बंबा के निकट अज्ञात वाहन ने मंगलवार की रात टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजीव 28 पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी मढ़ाका थाना सहपऊ मथुरा के होटल में काम करता था। वह मथुरा से मंगलवार को होटल से ड्यूटी करके अपने घर लौट रहा था। रास्ते में नौगांव बंबा के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में संजीव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसने अपने पीछे एक बेटा छोड़ा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहाथरसHathras News: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार होटल कर्मचारी को बाइक ने मारी टक्कर, मौत