करंट लगने से दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत, कोहराम

करंट लगने से दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत, कोहराम

संक्षेप:

Hathras News - कोतवाली सादाबाद के गढ़ी राधे में एक हादसे में बड़े भाई को बचाने पहुंचे छोटे भाई की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार...

Aug 10, 2025 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

कोतवाली सादाबाद के गढ़ी राधे में शनिवार रात को हुआ हादसा बड़े भाई को बचाने पहुंचा छोटा भाई भी आया करंट की चपेट में त्यौहार के दिन दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में मातम पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोनों शव परिजनों को सौंपे सादाबाद, संवाददाता। कोतवाली सादाबाद के गांव गढ़ी राधे में शनिवार की देर शाम को ट्यूवबेल पर नहाने के बाद कपड़े सुखाने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने पहुंचा छोटा भाई भी करंट की चपेट में आ गया। इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

देर शाम दोनों शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। गढ़ी राधे निवासी के पुत्र हरेश गौतम की पत्नी का करीब ढाई माह पूर्व एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शनिवार को खोटा त्यौहार होने पर रिश्तेदार एकत्रित हुए। दोपहर करीब चार बजे 42 वर्षीय हरेश गौतम अपने ट्यूवबेल पर नहाने और तिरपाल डालने की बात कहकर गया हुआ था। बताते हैं कि ट्यूबवेल के निकट ही विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बरसात होने के कारण जमीन पर पानी भरा हुआ था। विद्युत पोल में करंट उत्पन्न हो जाने पर वो लोहे के तार में उतर आया। नहाने के बाद हरेश तार पर कपड़े सुखाने के लिए डाल रहा था तभी करंट की चपेट में आ गया। जब काफी देर बीत जाने के बाद हरेश वापस घर नहीं आया तो उसका 37 वर्षीय छोटा भाई योगेश गौतम ट्यूवबेल पर पहुंचा। उसने जैसे ही भाई को छुआ तो योगेश भी करंट की चपेट में आ गया। काफी देर बीत जाने के बाद जब दोनों ही वापस नहीं आए तो रिश्तेदार व परिजन उन्हें देखने के लिए ट्यूबवेल पर पहुंच गये और दोनों को उपचार के लिए खंदौली स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सक ने हायर सेंटर लेजाने को कहा। परिजन दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। त्यौहार के दिन दोनों बेटों की मौत की जानकारी लगते ही परिवार में मातम पसर गया।परिजन शवों को देखकर रोने बिलखने लगे। सूचना इलाका पुलिस को दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब ढाई माह पूर्व हरेश गौतम अपनी पत्नी रिंकी को मायके लेकर बाइक से जा रहा था। तभी सादाबाद इंटर कालेज के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें रिंकी की मौत हो गई। अब परिवार में दो बेटी और बेटा अनाथ हो गये। पहले मां तो अब पिता का साया बच्चों के सिर से उठ गया। वर्जन करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत की सूचना पर शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अमित पाठक, सीओ सादाबाद।