Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsTragic Electrocution 18-Year-Old Dies While Removing Diwali Lights in Sadhabad
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

संक्षेप:

Hathras News - फोटो- 50- मृतक का फाइल फोटो। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौतहाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौतहाईटेंशन लाइन की चपेट में आने

Oct 22, 2025 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

सादाबाद। कोतवाली सादाबाद के गांव कोठी बढ़ार में मंगलवार सुबह एक युवक की बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह दीपावली पर लगाई गई बिजली की झालर उतार रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे आगरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह सादाबाद के गांव कोठी बढ़ार में 18 वर्षीय हिमांशु अपने घर की छत पर लगी झालर को उतारने गया था। घर के पास से हाईटेंशन लाइन का तार गुजर रहा है। अचानक से झालर का तार इन हाई टेंशन तारों से छू गया, जिससे हिमांशु को तेज करंट लगा और वह अचेत हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परिवार के लोग हिमांशु को उपचार के लिए आगरा ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से हाई टेंशन बिजली की लाइन गुजर रही है, जिसके अधिकांश तार घरों से बहुत कम दूरी पर हैं। ग्रामीण धर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव में हाई टेंशन बिजली की लाइन निकल कर जा रही है। इसके अधिकतर तार घरों से कुछ ही दूरी पर हैं, जिससे हादसा होने का डर रहता है।