Hathras News: बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय छात्र की मौत

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

Hathras News: बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय छात्र की मौतबारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय छात्र की मौत

Hathras News: बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय छात्र की मौत

Hathras News: बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय छात्र की मौत सादाबाद के गांव धनौली में इकलौते पुत्र की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम

दुर्घटना का कारण

सादाबाद। क्षेत्र के गांव धनौली में बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

छात्र की पहचान

जानकारी के अनुसार, गांव के निकट ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी खनन के दौरान कई गहरे गड्ढे बन गए थे। लगातार बारिश के कारण इनमें पानी भर गया था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे गांव के कुछ बच्चे इन गड्ढों में नहाने के लिए पहुंचे। उनके साथ गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह का 11 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ भी नहा रहा था। सिद्धार्थ बी एस पब्लिक स्कूल, मुरसान रोड में कक्षा छः का छात्र था। नहाते समय सिद्धांत अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। साथ मौजूद बच्चों ने बताया कि सिद्धांत पानी से भरे गड्ढे में डूब गया है। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सीढ़ी की मदद से उसे गड्ढे से बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का दुख

सिद्धार्थ अपने माता-पिता की तीन संतानों में इकलौता दूसरे नंबर का पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि ईंट भट्ठों के लिए मिट्टी निकालने के बाद बने गहरे गड्ढों को खुला छोड़ दिया जाता है। बरसात के दिनों में इनमें पानी भर जाने से ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए या उनकी घेराबंदी कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

दूसरी दुर्घटना

अनियंत्रित होकर नाले में पलटा ट्रैक्टर, चालक बाल-बाल बचा

सादाबाद संवाददाता।राया मार्ग स्थित ग्राम कजरोठी में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा। हादसे के समय चालक ट्रैक्टर सहित नाले में चला गया, लेकिन आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय पास की खाद-बीज की दुकान पर कई बच्चे मौजूद थे। ट्रैक्टर को नाले में गिरता देख बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही।

ग्रामीणों ने बताया कि यदि उस समय सड़क पर अधिक आवाजाही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर चिंता जताई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सिद्धार्थ की उम्र क्या थी?
सिद्धार्थ 11 वर्ष का था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsHathras News: बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय छात्र की मौत