प्रसव के दौरान गर्भवति की मौत, लापरवाही का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - हाथरस के नवज्योति नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान 28 वर्षीय पिंकी की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पिंकी का पहला बच्चा होना था और उसकी अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रसव के दौरान गर्भवति की मौत, लापरवाही का आरोप

हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के नवज्योति नर्सिंग होम में गुरूवार को प्रसव के दौरान गर्भवति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिंकी 28 पत्नी बंटू निवासी कस्बा मेंडू थाना जंक्शन गर्भवति थी। परिजनों के अनुसार उसे पहला बच्चा होना था। सासनी की सब्जी मंडी के निकट स्थित नवज्योति नर्सिंग होम में उसका उपचार चल रहा था। गुरूवार की सुबह उसे प्रसव पीड़ा हुई। इसपर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया।

चिकित्सक महिला के प्रसव में जुट गए। अचानक महिला की हालत बिगड़ गई। प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।