खड़ी मैक्स से टकराए बाइक सवार,एक मजदूर की मौत,दो गंभीर

Mar 02, 2026 11:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

Hathras News - मृतक ईश्वर दयाल का फाइल फोटो खड़ी मैक्स से टकराए बाइक मजदूर की मौत,दो गंभीरखड़ी मैक्स से टकराए बाइक मजदूर की मौत,दो गंभीरखड़ी मैक्स से टकराए बाइक मजदू

खड़ी मैक्स से टकराए बाइक सवार,एक मजदूर की मौत,दो गंभीर

हाथरस, संवाददाता। मेहनत मजदूरी करके अपने गांव लौट रहे बाइक सवार तीन मजदूर रविवार की रात को मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव भोजपुर के निकट सड़क किनारे खड़ी मैक्स से टकरा गए। जिसमें बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई,जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतक मुरसान के विसरात का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार रात को मेहनत मजदूरी करके बाइक पर तीन युवक अपने गांव विसरात लौट रहे थे। तभी मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव भोजपुर के निकट सड़क किनारे खड़ी मैक्स लोडर में जाकर बाइक टकरा गई।

हादसे में घायल हुए तीनों युवकों को आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने 32 वर्षीय ईश्वर दयाल पुत्र रामचरन को मृत घोषित कर दिया। जबकि डैनी पुत्र किशन और रवि पुत्र राधे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सक ने रैफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चों व पत्नी को रोते बिलखते छोड़ा है। त्यौहार से पहले युवक की मौत हो जाने से खुशी मातम में बदल गई। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।