ट्टर से गिरकर मासूम बच्ची की हुई मौत,परिवार में कोहराम

Mar 02, 2026 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - मृतक बच्ची का फाइल फोटो ट्टर से गिरकर मासूम बच्ची हुई मौत,परिवार में कोहरामट्टर से गिरकर मासूम बच्ची हुई मौत,परिवार में कोहरामट्टर से गिरकर मासूम बच्च

ट्टर से गिरकर मासूम बच्ची की हुई मौत,परिवार में कोहराम

सासनी, संवाददाता। कोतवाली सासनी के मोहल्ला पल्टन में रविवार की शाम एक सात वर्षीय बच्ची टट्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। मोहल्ला पल्टन निवासी चंद्रपाल की पुत्री देवांशी (7) रविवार देर शाम अपने घर के टट्टर से आंगन में आकर गिर गई। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन फानन बच्ची को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की दर्दनाक मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिजन रोते बिलखते हुए बच्ची के शव को घर ले आए। जहां तमाम लोग मृत बच्ची के परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। देवांशी जीएस पब्लिक स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी। बालिका की अचानक मौत से परिवार में गहरा दुख है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।