Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsTomato Prices Drop from 60 to 40 per Kg Amid Rainfall Vegetable Prices Decrease
पारे के साथ सब्जियों के दाम धड़ाम

पारे के साथ सब्जियों के दाम धड़ाम

संक्षेप: Hathras News - मंडी पहुंचा ने किसान, हरी सब्जियों की आवक बढ़ी, बारिश से गिरे हरी सब्जियों के रेट

Wed, 29 Oct 2025 02:50 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। बूंदाबादी और तापमान में गिरावट के साथ टमाटर के भाव नरम पड़ गए हैं। बीते 24 घंटे में थोक बाजार में टमाटर के साठ रुपये प्रति किलो से चालीस रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। इस तरह पालक लौकी आदि हरी सब्जियों की कीमतों में पंद्रह से बीस फीसदी की कमी आ गई है। बीते दो दिनों से मौसम में बिगड़ने से मौसमी सब्जियों के खराब होने का डर सता रहा है।यही वजह है कि किसान कम दाम में सब्जियों को मंडी में बेच रहे हैं। टमाटर, धनिया, तोरई, गोभी, मिर्च आदि सब्जियों के दामों में गिरावट आई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आलू के दाम में ईजाफा हो गया है। इन दिनों आलू की गढाई का काम चल रहा है। इस कारण मंडी में आलू की आवक कम हो गई है। इस कारण आलू के दाम 25 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। - सब्जियों के प्रति किलो के रेट टमाटर 40, बैगन 40, भिंडी 40, अदरक 100, गोभी 50, शिमला 100, धनिया 100, हरी मिर्च 80, कसिफल 40, मूली 25, लेसन 100, आलू 25, पालक 25, लोकी तीस रुपये किलो फुटकर में बिक रही है। इसके अलावा बीते दिनों सब्जियों के दामों में पंद्रह से बीस फीसदी तक बढ़े हुए थे। अब आमजन को सब्जी खरीदने में काफी आसानी होगी। - बातचीत फोटो 27 राजू कई दिनों हरी सब्जियां के दाम अधिक थे। अब बारिश होने से सब्जियों के दामों में करीब दस से पंद्रह फीसदी की गिरावट आई है। बारिश में सब्जी खराब होने का डर किसानों को सता रहा है। इसलिए मंडी फसलों लेकर पहुंच रहे हैं। अधिक आवक से हरी सब्जियों के दाम में कमी आई है। राजू, दुकानदार। - फोटो 28 राजकुमारी। हरी सब्जियां में टमाटर महंगाई से सुरख लाल हो रहा था। पहले टमाटर साठ रुपये प्रति किलो था। लौकी, मूली, पालक आदि सब्जियां भी महंग थी। अब रेट कम होने से खरीदारे में राहत मिल रही है। मौसम की सब्जियों के दाम भी कम है। राजकुमारी, ग्राहक।