दो मकानों के ताले तोड़कर लाखों की नगदी व जेवरात चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - गांव मढ़ापिथू में सोमवार रात शादी समारोह में व्यस्त परिवार के घर चोरी हुई। चोरों ने ताले तोड़कर लाखों की नगदी और जेवरात चुरा लिए। शादी से लौटने पर परिवार को चोरी का पता चला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

दो मकानों के ताले तोड़कर लाखों की नगदी व जेवरात चोरी

सहपऊ। क्षेत्र के गांव मढ़ापिथू में सोमवार रात परिवार शादी समारोह में व्यस्त था। पीछे से चोरों ने उनके मकान को निशाना बना लिया। चोरों ने ताले तोड़कर दो मकानों से लाखों की नगदी व जेवरात ले चुरा लिए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य संकलित किए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गांव मिढ़ापिथू निवासी मनोज कुमार की बहन स्वाति की शादी सोमवार रात सादाबाद के कूपा रोड ​स्थित उत्सव गार्डन में थी । पीड़ित ने बताया कि वह एवं उसके ताऊ करन सिंह का परिवार रात करीब आठ बजे घरों से ताला लगाकर शादी में चला गया ।

उसके परिवार के साथ-साथ रिश्तेदार एवं पड़ोसी भी शादी में गए हुए थे। इसी दौरान रात को चोरों ने उसका एवं उसके ताऊ के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर घरों में घुस गए और दोनों के घरों खंगाल लिया और घर में अलमारी में रखें 20 हजार की नगदी व जेवरात चुरा लिए। इसके साथ ही पीड़ित के ताऊ के घर भी चोर नगदी के व जेवरात चुरा ले गए। परिवार जब शादी से वापस लौटा तो घर आते ही उनके होश उड़ गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जाकर जानकारी जुटाई है। पीड़ित ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी है पुलिस जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी को कहना है कि चोरी का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा ।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।