Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsThieves Steal 3 16 Lakhs from Police Officer s Father s Car in Hathras
पुलिस कर्मी के पिता की कार का शीशा तोड़कर 3.16 लाख रुपए किए पार

पुलिस कर्मी के पिता की कार का शीशा तोड़कर 3.16 लाख रुपए किए पार

संक्षेप:

Hathras News - - तहसील सदर परिसर स्थित एसडीएम दफ्तर के बाहर खड़ी कार को बदमाशों ने बनाया निशाना

Dec 02, 2025 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस। तहसील सदर परिसर स्थित एसडीएम दफ्तर के सामने खड़ी पुलिस कर्मी के पिता की कार का बदमाशों ने शीशा तोड़कर 3.16 लाख रुपए पार कर लिए। इस बात की जानकारी होने पर प्रोपर्टी डीलर के होश उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव धनौली निवासी जगदीश प्रसाद, शेरपुर निवासी सुरेश प्रधान और सादाबाद निवासी मुशीरे आलम का बिसाना में एक 190 वर्गगज का प्लाट है। उस प्लॉट को उन्होंने बैचा है। उसी की रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील सदर में आए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस कर्मी के पिता जगदीश प्रसाद ने अपनी बलेनो कार एसडीएम ऑफिस के सामने खड़ी की थी। उसमें 3.16 लाख रुपए रखे हुए थे। चोर ने कार का शीशा तोड़ा और उसमें रखे रुपए पार कर ले गया। इस बात की जानकारी होने पर जगदीश प्रसाद के होश उड़ गए, क्योंकि कार में रखे रुपए उनके व उसके दोनों साथियों के थे। कार से रुपए चोरी होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। --------- बंद मिला सीसीटीवी कैमरा कार से रुपए चोरी होने की सूचना पर तहसील परिसर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने एसडीएम दफ्तर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में जानकारी की तो पता चला कि कैमरे तो बंद पड़े हुए हैं।