संदिग्ध हालात में किशोर की मौत, हत्या का आरोप
Hathras News - - कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के भोपतपुर के निकट मिला किशोर का शव- कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के भोपतपुर के निकट मिला किशोर का शव- कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के भो

हाथरस, संवाददाता। कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के भोपतपुर के निकट शुक्रवार की रात किशोर का शव मिलने से सनसनी मच गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मौत के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है। बंटी 14 पुत्र जानकी प्रसाद निवासी मिरजापुर थाना जंकशन राधे आर्य इंटर कॉलेज एंहन में कक्षा नौ का छात्र था। वह शुक्रवार की शाम को जिम करने जलेसर गया था। मौसम खराब होने के कारण वह शाम को घर लौट रहा था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव भोपतपुर के निकट बंटी का शव मिला।
मृतक के ताऊ अतर सिंह ने आरोप लगाया कि बारिश के दौरान बंटी जलेसर क्षेत्र की महानवई में एक मदरसा में चला गया था। उनका दावा है कि वहीं उसकी हत्या की गई और बाद में शव को भोपतपुर के पास फेंक दिया गया। परिजनों का यह भी आरोप है कि जब वे जानकारी लेने के लिए मदरसा पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया तथा उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे दो भाई और तीन बहन छोड़ गया है। घटना को लेकर गांव में भी आक्रोश का माहौल देखा गया। इस संबंध में थाना जंक्शन प्रभारी ललित शर्मा का कहना है कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


