Hathras News: ऑनलाइन हाजिरी का शिक्षक संगठन ने किया विरोध

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

Hathras News: आनलाइन हाजिरी के विरोध में बीएसए रणवीर सिंह को ज्ञापन देते शिक्षक संगठन के पदाधिकारी ऑनलाइन हाजिरी का शिक्षक संगठन किया विरोधऑनलाइन हाजिरी का शिक्षक स

Hathras News: ऑनलाइन हाजिरी का शिक्षक संगठन ने किया विरोध

Hathras News: ​हाथरस। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपद इकाई के पदाधिकारियों ने शनिवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन बीएसए को दिया। संघ ने कार्यालय आदेश के तहत लागू की जा रही ऑनलाइन डिजिटल उपस्थिति (डिजिटल अटेंडेंस) की प्रक्रिया का कड़ा विरोध करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की पुरजोर मांग की है।

प्रमुख मांगें

मुख्य बिंदु एवं संघ की मांगें: ​शासन के निर्णय का उल्लंघन: संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 16 जुलाई 2024 को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा यह आधिकारिक निर्णय लिया गया था कि शिक्षकों की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान हेतु गठित उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट आने तक ऑनलाइन डिजिटल उपस्थिति अग्रिम आदेशों तक स्थगित रहेगी। ऐसे में जनपद स्तर पर इसे लागू करना शासन के निर्देशों के विपरीत है।

व्यावहारिक समस्याएं

व्यावहारिक कठिनाइयां: बेसिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को आधारभूत ढांचागत सुविधाओं, नेटवर्क कनेक्टिविटी और अन्य व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बिना पूर्व तैयारियों और प्रदेशव्यापी नीति के इसे लागू करना अनुचित है। संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि 31 जुलाई 2026 के आदेश के क्रियान्वयन को जनहित व शिक्षक हित में तत्काल स्थगित किया जाए, ताकि विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल सुचारू बना रहे।

प्रतिनिधियों की सूची

यह रहे उपस्थित: ज्ञापन देने वालो में संतोष कुमार शर्मा,योगेंद्र कुमार शर्मा ,वीरेंद्र कुमार सिंह, शशि कुलश्रेष्ठ ,गोविंद रावत, अरुण शर्मा ,शैलेंद्र चौहान, कृष्णकांत शर्मा, लाल बहादुर, कुलदीप सिंह, नरेश मीणा, सचिन शर्मा, अमित पचौरी, नितेश वार्ष्णेय, संतोष चौधरी, कन्हैया लाल शर्मा, गिरेंद्र सिंह, गौरव पचोरी, भगवान दास यादव, अमित शर्मा ,जीतू शर्मा, प्रभाकर शर्मा, राजेश कुमार, प्रेमवीर सिंह , बीपी गौतम प्रेमवीर सिंह,संजीव शर्मा,मणिभूषण शर्मा,सुनील कुमार आदि बड़ी संख्या शिक्षक विरोध स्वरूप उपस्थित रहे।

संघ का विचार

वर्जन हम किसी भी तकनीक के विरोधी नहीं हैं, लेकिन जब तक प्रदेश सरकार शिक्षकों की समस्याओं और विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के आधार पर कोई एकसमान नीति नहीं बनाती, तब तक हाथरस जनपद में जबरन डिजिटल उपस्थिति लागू करने के किसी भी प्रयास का डटकर विरोध किया जाएगा। शासन के निर्देशों का सम्मान करते हुए इस आदेश को तुरंत वापस लिया जाए।

सुरेश कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शिक्षक संघ ने किस प्रक्रिया का विरोध किया है?
शिक्षक संघ ने ऑनलाइन डिजिटल उपस्थिति (डिजिटल अटेंडेंस) की प्रक्रिया का विरोध किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहाथरसHathras News: ऑनलाइन हाजिरी का शिक्षक संगठन ने किया विरोध