Hathras News: टीएससीटी ने दिवंगत शिक्षक के परिवार की करेगी 50 लाख से की मदद
Hathras News: टीएससीटी ने दिवंगत शिक्षक के की करेगी 50 लाखटीएससीटी ने दिवंगत शिक्षक के की करेगी 50 लाखटीएससीटी ने दिवंगत शिक्षक के की करेगी 50 लाखटीएससीटी ने दिवंगत

Hathras News: हाथरस: टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने जिला संयोजक डॉ. गोपाल के नेतृत्व में शुक्रवार को दिवंगत शिक्षक स्व. गिर्राज किशोर, उच्च प्राथमिक विद्यालय हसायन, विकासखंड हसायन, जनपद हाथरस के परिवार के आवास पर स्थलीय निरीक्षण किया गया। 50 लाख रूपये की आर्थिक मदद टीम ने मृतक शिक्षक के परिजनों की। जिला टीम हाथरस द्वारा आशीर्वाद धाम कॉलोनी, हाथरस स्थित उनके आवास पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा सहयोग प्रक्रिया के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण दस्तावेज एकत्रित किए गए। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने दिवंगत शिक्षक की पत्नी एवं नामिनी बीना भारती पुत्र अभिषेक भारती, अनुभव, पुत्रियों दीपशिखा एवं दीक्षा भारती तथा अन्य परिवारीजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।
टीम द्वारा दिवंगत शिक्षक के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। टीचर सेल्फ केयर टीम द्वारा दिवंगत शिक्षक के परिजनों को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता आगामी सहयोग में उपलब्ध कराई जाएगी। संस्था की यह पहल शिक्षक परिवारों के प्रति सामाजिक एवं मानवीय जिम्मेदारी का उदाहरण है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिला संयोजक डॉ. गोपाल, जिला/मंडल प्रवक्ता सत्यवीर सिंह राही, जिला मीडिया प्रभारी सौमेश प्रभाकर, जिला आईटी सेल प्रभारी सुशील कुमार, जिला सह-संयोजक/कोषाध्यक्ष हरिओम कुमार, जिला सह-संयोजक सुरेश चन्द विमल, जितेन्द्र शर्मा, अजीत कुमार राना आदि मौजूद रहे।


