Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsTeachers Concerned Over Resource-Less Schools as Exam Centers in Hathras
न सीसीटीवी ओर फर्नीचर, कैसे होगी केंद्र पर परीक्षा

न सीसीटीवी ओर फर्नीचर, कैसे होगी केंद्र पर परीक्षा

संक्षेप:

Hathras News - कई राजकीय हाइस्कूल में संसाधनों का अभाव, केंद्र बनने के बाद अब शिक्षकों की बढ़ गई टेंशन

Dec 02, 2025 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आनलाइन तरीके से कई ऐसे राजकीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बना दिया है,जहां पर संसाधनों का अभाव है। अब ऐसे में उन राजकीय विद्यालयों के शिक्षक परेशान हैं कि आखिरकार बिना संसाधनों के परीक्षा कैसे आयोजित कराई जा सकेगी। ग्रामीण अंचल में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का लाभ मिल सके। इसके लिए जनपद में करीब 23 राजकीय विद्यालयों की स्थापना कुछ साल पूर्व कराई गई। राजकीय हाईस्कूलों में नौ और दस की कक्षाएं संचालित होती है। राजकीय हाईस्कूलों में संसाधनों का काफी अभाव है। जिस वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जहां कक्षा कक्ष की संख्या काफी कम है,तो वहां स्टाफ का भी अभाव रहता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आनलाइन 76 परीक्षा केंद्रों की अनन्तिम सूची जारी कर दी गई। परीक्षा केंद्रों की सूची में कई ऐसे राजकीय हाईस्कूल शामिल है। जहां संसाधनों का अभाव है। सीसीटीवी कैमरों के अलावा फर्नीचर आदि भी पर्याप्त है। परीक्षा केंद्रों की सूची में अपने विद्यालयों का नाम देखकर राजकीय हाईस्कूल के प्रभारी परेशान है। आखिरकार बिना संसाधनों के परीक्षा कैसे आयोजित कराई जाएगी। सूत्रों की माने तो अब संसाधन न होने पर कई राजकीय हाईस्कूल के प्रभारी परीक्षा केंद्र हटवाने के लिए प्रत्यावेदन दे सकते हैं।