जनगणना ड्यूटी पत्र लेने गए शिक्षक और लिपिक में हुआ विवाद
Hathras News - जनगणना ड्यूटी पत्र लेने गए शिक्षक और लिपिक में हुआ विवाद जनगणना ड्यूटी पत्र लेने गए शिक्षक और लिपिक में हुआ विवाद जनगणना ड्यूटी पत्र लेने गए शिक्षक और

जनगणना ड्यूटी पत्र लेने गए शिक्षक और लिपिक में हुआ विवाद -(A) जनगणना ड्यूटी पत्र लेने गए शिक्षक और लिपिक में हुआ विवाद
नगर पालिका परिषद में सोमवार एक शिक्षक गए थे जनगणना ड्यूटी संबंधी कार्य के लिए
विवाद का कारण
हाथरस। नगर पालिका परिषद सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब जनगणना ड्यूटी पत्र लेने पहुंचे एक जनगणना कर्मी के साथ पालिका में जनगणना का कार्य देख रहे एक बाबू से विवाद हो गया। विवाद के चलते दोनों में काफी देर तक नोक-झोंक हुई। इससे कार्यालय परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जनगणना कर्मी पिछले तीन दिन से ड्यूटी पत्र लेने आ रहे थे, लेकिन उन्हें ड्यूटी पत्र न देकर हर बार वापस कर दिया जाता था।
घटना का विस्तार
बताया जाता है कि जनगणना ड्यूटी से संबंधित पत्र प्राप्त करने कर्मचारी पालिका कार्यालय पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर जनगणना का काम देख रहे लिपिक से ड्यूटी पत्र लेने आए कर्मचारी के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी विवाद में बदल गई और वहां जमकर हंगामा हुआ। मौके पर अन्य कर्मचारियों ने पहुंचकर मामला शांत कराया। घटना के बाद जनगणना कर्मी अधिशासी अधिकारी से मिलने कार्यालय पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिले। जनगणना कर्मी ने फोन पर अधिशासी अधिकारी को पूरे प्रकरण की जानकारी दी और अभद्रता करने वाले बाबू के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। ईओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का बात कहीं है। घटना की चर्चा नगर पालिका परिसर में पूरे दिन होती रही। कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में सहयोगात्मक वातावरण होना चाहिए, ताकि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कोई बाधा न आए।
----
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


