संदिग्ध परिस्थिति में हुई युवक की मौत

Mar 02, 2026 10:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - खंदारी गढ़ी के युवक को परिजन लेकर पहुंचे थे जिला अस्पताल संदिग्ध परिस्थिति में हुई युवक मौतसंदिग्ध परिस्थिति में हुई युवक मौतसंदिग्ध परिस्थिति में हुई

संदिग्ध परिस्थिति में हुई युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थिति में हुई युवक की मौत -(A) खंदारी गढ़ी के युवक को परिजन लेकर पहुंचे थे जिला अस्पताल जिला अस्पताल में चिकित्सक ने युवक को किया मृत घोषित हाथरस: कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी निवासी सलमान पुत्र सत्तार खां के रूप में हुई है। वह ढाबे पर तंदूर का काम करता था और अत्यधिक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सलमान अविवाहित था। सोमवार को सलमान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई,परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।