कंटेनर में मिला चालक का शव, जांच शुरू
मृतक खेमपाल का फाइल फोटोलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा - मौत के पीछे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथर

हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के प्रताप चौराहे के निकट गुरुवार की रात कंटेनर में चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान खेमपाल 30 पुत्र इंद्रपाल निवासी पदनी थाना शीशगढ़ जिला बरेली के रूप में हुई। खेमपाल रूद्रपुर से माल लेकर आगरा जा रहा था, लेकिन वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सका। गुरुवार की रात आगरा- अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर प्रताप चौराहे के निकट संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह हाईवे पर कंटेनर में संदिग्ध हालात में मिला। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को शव की पहचान हो सकी।
सात महीने पहले हुई थी शादी-
परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी सात महीने पहले ही हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद उसकी मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन इस बात को लेकर परेशान हैं कि रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि खेमपाल की मौत हो गई।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


