Hathras News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या कर सुबूत मिटाने का आरोप
Hathras News: गांव थरौरा में चिता की आग बुझाते दमकल कर्मी मायके पक्ष और पुलिस के पहुंचने से पहले ही कर दिया अंतिम संस्कार, ससुराल पक्ष फरार - दमकल ने बुझाई चिता की

Hathras News: सहपऊ। थाना क्षेत्र के गांव थरौरा में शुक्रवार सुबह 31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से बिना सूचना दिए जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जबकि दमकल विभाग ने चिता की आग बुझाकर जांच में सहयोग किया।
मृतका का विवरण
गांव थरौरा निवासी अमित कुमार उर्फ जैकी पुत्र सोरन सिंह का विवाह वर्ष 2012 में थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद के गांव जायमई निवासी सुरेश चंद की पुत्री निर्मला से हुआ था। शादी के करीब दो वर्ष बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला लगभग दस वर्ष तक न्यायालय में चला। करीब चार वर्ष पूर्व न्यायालय के आदेश पर पुलिस की मौजूदगी में निर्मला को गांव थरौरा में रहने के लिए मकान तथा चार बीघा जमीन उपलब्ध कराई गई थी। दंपति की कोई संतान नहीं थी। अमित हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक फैक्ट्री में कार्यरत है।
संशयित परिस्थितियाँ
शुक्रवार सुबह निर्मला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मायके वालों और पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के आने से पहले ही ससुराल पक्ष घर पर ताला लगाकर फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। दमकल विभाग ने चिता की आग बुझाई, जिसके बाद फोरेंसिक टीम ने अस्थियां और अन्य आवश्यक नमूने सुरक्षित कर आगे की जांच की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
वर्जन-
अभी तक किसी ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है तहरीर मिलने एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- जेएन अस्थाना सीओ सादाबाद
FAQs
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


