कालेज में प्रवेश नही दिए जाने पर छात्रो ने किया हंगामा
Hathras News - कालेज में प्रवेश नही जाने पर छात्रो नेकालेज में प्रवेश नही जाने पर छात्रो नेकालेज में प्रवेश नही जाने पर छात्रो नेकालेज में प्रवेश नही जाने पर छात्रो

हसायन।कोतवाली क्षेत्र के गांव गडोला स्थित सीताराम सिंह इंटर कॉलेज में गुरूवार को सीनियर क्लास वर्ग के कुछ छात्रों के समूह को बिना गणवेश यूनिफार्म व पहचान पत्र के कालेज आने पर छात्रो को कालेज का प्रवेश मुख्य द्वार नही खोले जाने पर छात्रों ने जमकर शोर शराबा करते हुए हंगामा किया। सीताराम सिंह इंटर कॉलेज गडोला में गुरूवार बाइस जनवरी को प्री बोर्ड व अर्द्धवार्षिक परीक्षा के आयोजन से पूर्व कालेज परिसर में स्थापित प्रेयर प्रार्थना सभा स्थल पर सुबह ग्यारह बजे के करीब गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को लेकर आयोजित हो रहे कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों के दौरान अध्यनरत छात्रों के बिना प्रवेश व पहचान पत्र के कालेज में प्रवेश किए जाने से चपरासी ने रोक दिया।कालेज
में बिना यूनिफार्म पहचान पत्र पहने ही कालेज मे प्रवेश कर रहे छात्रो ने गेट पर रोक लिए जाने पर छात्रों ने कालेज के गेट पर पहुंचकर शोर शराबा करते हुए लोहे के गेट को तेज आवाज के साथ धक्का मारकर घर में घुस आए।कालेज परिसर में कालेज के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार कन्नौजिया उस वक्त कालेज परिसर में कुछ शिक्षको के साथ गणतंत्र दिवस छब्बीस जनवरी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को लेकर पूर्वाभ्यास कर तैयारियां करा रहे थे।कालेज में बिना यूनिफार्म पहचान पत्र के ही छात्रों के समूह के घुस आने पर जानकारी की।तो उन्होने छात्रो के समूह को रोकने का प्रयास किया तो छात्रों के समूह ने जमकर शोर शराबा हंगामा कर कार्यक्रम की तैयारियां कर अन्य छात्र छात्राओ में हडकंप मच गया।प्रधानाचार्य मुकेश कुमार कन्नौजिया ने छात्रों के द्वारा किए गए शोर शराबा हंगामे के बाद छात्रो को कालेज के आसपास के गांव के रहने वाले होने के कारण पहले गणवेश यूनिफार्म व कालेज का छात्र पहचान पत्र पहनकर आने के लिए कहने के बाद भी छात्र यूनिफार्म पहचान पत्र पहनकर आने के लिए तैयार नही हुए तो कालेज के प्रधानाचार्य ने शोर शराबा हंगामा कर रहे छात्रों के समूह को कालेज में प्रवेश करने से मना कर दिया गया।कालेज प्रबंधक संदीप कुमार सिंह ने प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों से जानकारी लेकर सुरक्षात्मक पहलू की दृष्टिगत कोतवाली में लिखित तहरीर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




