Hathras News: महिला अस्पताल में अवैध वसूली की सपाइयों ने की शिकायत
Hathras News: ज्ञापन:महिला अस्पताल में अवैध वसूली की सपाइयों ने की शिकायत महिला अस्पताल में अवैध वसूली की सपाइयों ने की शिकायत महिला अस्पताल में अवैध वसूली की सपाइय

Hathras News: हाथरस। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय में प्रसूताओं से प्रसव और ऑपरेशन के नाम पर सुविधा शुल्क लिए जाने और ओपीडी में चिकित्सकों द्वारा मरीजों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश मोहन सक्सेना को ज्ञापन सौंपा।
आरोपों का विवरण
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बागला हॉस्पिटल के महिला विभाग में जिन मरीजों की डिलीवरी होती है उन मरीजों से तीनों शिफ्ट में कार्यस्त डॉक्टर से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक 2100 से 5100 तक की मोटी रकम नेग के नाम पर ऐंठ लेते हैं।
ऑपरेशन के लिए वसूली
और वहीं पर सीजर वाले मरीजों से ऑपरेशन के नाम पर 8000 से 10000 तक की मोटी रकम की डील फाइनल की जाती है, यदि वह डील की पूरी स्कम देने में असमर्थ होता है तो उसको ऑपरेशन के लिए मना कर दिया जाता है। 13 जुलाई 2026 को फिजा पत्नी फरमान निवासी नाई का नगला नई बस्ती को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया और 8000 रुपये की डील की गई। पूरे पैसे का इंतजाम न होने पर चिकित्सक ने ऑपरेशन करने के लिए मना कर दिया। जब कि खुद ही डॉक्टर ने बताया कि बच्चे ने पेट में पौटी कर ली है फिर भी अपना ईगो दिखा कर मरीज को तड़पता छोड़कर गाड़ी में बैठकर चली गई, जबकि मरीज के तीमारदारों ने हाथ जोड़कर हेल्प की विनती की फिर भी इन लोगों का दिल नहीं पसीजा और चली गई और रेफर भी नहीं किया।
ओपीडी में दुर्व्यवहार
ज्ञापन में आगे कहा कि ओपीडी मरीज को चिकित्सक ने देखने और दवा लिखने से मना कर दिया। मैं स्वयं अपने मरीज को लेकर दिखाने गया था उसको देखने के लिए मना कर दिया था।
अंतिम निवेदन
अतः आपसे निवेदन है कि डॉक्टरों से लेकर नर्सिंग स्टाफ सभी के साथ सुनिश्चित कार्यवाही कर सही कार्य करने को निर्देशित करते हुए लोगों की अलाई करने के लिए प्रेरित करें।
ज्ञापन देने वालों में अकील कुरैशी जिला उपाध्यक्ष अ.स.स, नरेश कुमार दिवाकर जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, चमन कुमार विधानसभा अध्यक्ष, जुगनू मौहर जिला सचिव, पिंटू दिवाकर, शाहेवाज कुरैशी, मोहित कश्यप एडवोकेट, अरमान कुरैशी, हेमंत शर्मा, आजाद कुरैशी, शीलू भैया, राशिद खान, विशाल, पुरान, सलीम मलिक आदि उपस्थित रहे।
प्रमुख प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


