नेकी की दुकान संस्था का हुआ दुबारा गठन, जनहित में कार्य करने का लिया संकल्प

Apr 06, 2026 10:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - नेकी की दुकान संस्था के कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करती पदाधिकारी। नेकी की दुकान संस्था का दुबारा गठन, जनहित मेंनेकी की दुकान संस्था का दुबारा ग

नेकी की दुकान संस्था का हुआ दुबारा गठन, जनहित में कार्य करने का लिया संकल्प

हाथरस। रविवार आर्य समाज मंदिर सासनी गेट पर नेकी की दुकान संस्था के द्वारा एक स्वतंत्र सामाजिक संस्था का पुनर्गठन मुकेश कुमार जैन की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान श्री राम जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। अतिथि के रूप में बुद्धसैन आर्य, उमाशंकर जैन, अतुल आंधीवाल, सुरेश चंद आर्य, संस्थापक महेंद्र लाम्बा, सह संस्थापक जनप्रिय उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सचिव मुकेश कुमार अग्रवाल, हरी राम वार्ष्णेय, सुरेश अग्रवाल, केके शर्मा ,हरिशंकर आर्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी शर्मा ने किया। बैठक में अंशुल माहेश्वरी, बांके बिहारी, रवि कुमार गुप्ता, मयूर अग्रवाल, बहिन उमा, ज्योति, पंकज जैन ओमप्रकाश वर्मा, अमित गुप्ता वीरेंद्र कप्तान, धीरेंद्र पाठक, पंडित हरि बल्लभ मिश्रा, अशोक कुमार शर्मा, उमेश चंद जैन, जितेंद्र कुमार जैन, पुष्पाकंर जैन, अनिल अग्रवाल, प्रवीण वाष्र्णेय का सराहनीय योगदान रहा।

अतिथियों का पगड़ी एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। नेकी की दुकान द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। नेकी की दुकान के जिलाअध्यक्ष मुकेश जैन ने संस्था के कार्य एवं कर्तव्य की पूर्ण जानकारी दी। आगामी वर्ष में अन्य सामाजिक कार्य संस्था द्वारा जनहित में करने का संकल्प लिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।