ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हाथरसमिशन शक्ति में अब तक 2.20 लाख से अधिक लोगों से हुआ संपर्क

मिशन शक्ति में अब तक 2.20 लाख से अधिक लोगों से हुआ संपर्क

मिशन शक्ति अभियान के आठवें दिन शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता मे बाल संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर...

मिशन शक्ति में अब तक 2.20 लाख से अधिक लोगों से हुआ संपर्क
हिन्दुस्तान टीम,हाथरसSun, 25 Oct 2020 04:26 AM
ऐप पर पढ़ें

मिशन शक्ति अभियान के आठवें दिन शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता मे बाल संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर जिला टास्क फोर्स की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह द्वारा मिशन शक्ति अभियान की प्रगति से अवगत कराया कि अब तक दो लाख बीस हजार से अधिक लोगों से संपर्क किया जा चुका है। बैठक के दौरान सभी विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। मिशन शक्ति अभियान के दौरान हुई प्रगति के विषय मे विशेष रूप से जानकारी दी तथा विभागवार रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान व्यय हुई धनराशि का जल्द से जल्द ब्यौरा प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। उन्होंने मिशन शक्ति के दौरान कन्या सुमंगला योजना के अधिक प्रचार प्रसार व प्रगति के लिए साथ ही किशोर न्याय बोर्ड के लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति के प्रथम चरण के समापन समारोह की तैयारियों के विषय मे जानकारी ली। हर विभाग से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए कहा।

मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश राठौर, सीओ सिटी रुचि गुप्ता, सीएमएस, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार, युवा कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह, अधिशासी अभियन्ता डॉ. विवेकानंद, महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम तथा प्रोबेशन विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

मंदिर के आसपास महिलाओं को किया जागरूक

हाथरस। सहपऊ में भद्रकाली माता मंदिर व अन्य मंदिरों पर मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षा के प्रति स्काउट गाइड ने शनिवार को जागरुक किया। जिला संगठन आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह ने महिलाओं को लैंगिक समानता एवं हिंसा की रोकथाम के लिए जागरुक किया। पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी। बच्चों का शोषण, हिंसा से बचाव व उनकी सहायता, पुनर्वास आदि के बारे में बताया। काउंसलर विकास कौशिक, संयुक्त जिला आयुक्त स्काउट रतन प्रकाश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य सूरजपाल सिंह, कौशलेंद्र पाल सिंह, कुमकुम वाष्र्णेय, सेजल वाष्र्णेय, जमुना, मानसी, तनुजा, गगन कुमार, लगन कुमार, चिराग वाष्र्णेय, मानवेंद्र, शिवा शर्मा, प्रिंस यादव आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें